सम्बंधित जानकारी
- पूर्व केंद्रीय मंत्री हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से निकाल लिए 99,999 रुपए
- हमास पर टूट पड़ीं इनबल लिबरमैन, इसराइली महिला सैनिक ने 25 आतंकियों को मारकर किबुत्ज को बचाया
- भारत में हमास जैसे हमले की धमकी, FIR से बौखलाया आतंकी पन्नू
- देशभर में PFI के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, 12 स्थानों पर तलाशी जारी
- Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में बदलेगा मौसम
AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर ED की संजय सिंह को मरवाने की साजिश
Sanjay singh news in hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है।
वरिष्ठ आप नेता एवं पार्टी विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मंगलवार को अदालत में संजय सिंह की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफार्श हो गया है।
अदालत में यह स्पष्ट हो गया कि ईडी भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और भाजपा दोनों को देना चाहिए।
आप नेता ने कहा कि ईडी की हिरासत में ऐसा 2 बार हुआ कि अदालत की जानकारी के बगैर सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की गई। इससे सवाल उठता है कि ऊपर कौन बैठा हुआ है जो नियमों को दरकिनार कर ईडी को कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहा है?
उन्होंने कहा कि 10 घंटे छापा मारने के बाद भी सबूत के नाम पर जब कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, तब भी ईडी से यह बात निकलकर आई कि उनको किसी ने ऊपर से आदेश दिया है। ईडी के ऊपर वह कौन आदमी बैठा हुआ है जो बेखौफ और ईमानदार संजय सिंह से इतना डरा हुआ है कि उनकी आधारहीन गिरफ्तारी और जान से मारने की साजिश रची जा रही है।
