1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Possibility of heavy rain in some states

Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में बदलेगा मौसम

Latest weather news
Weather Update: देश के उन राज्यों में हल्की ठंड (cold) का आगमन हो चुका है, जहां बारिश का सिलसिला जारी है या फिर बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के राज्य अक्टूबर में सामान्य-से गर्म रहने वाले हैं। दिल्ली (Delhi) में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ठंड शुरू हो सकती है।
 
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों से वापस चला गया वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है।
 
आईएमडी ने कहा कि 13 अक्टूबर, 2023 से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही 11 अक्टूबर तक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार को तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, गोवा और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
भूकंप से फिर थर्राया अफगानिस्तान, 4 दिन पहले गई थी 2000 लोगों की जान