सम्बंधित जानकारी
- Weather Update Today: एमपी से लेकर बिहार तक भारी बारिश की संभावना, इन 26 राज्यों में बरसेंगे बादल
- Weather Update: आज इन 22 राज्यों में हो सकती है झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Updates: गुजरात में भारी बारिश, राजस्थान से लेट विदा होगा मानसून
- Weather Update : बरसात से कहीं आफत तो कहीं मिली राहत, एमपी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट
- Weather Updates: ओडिशा में हुई भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Updates: मानसून की वापसी के बावजूद जारी रहेगी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून (monsoon) की वापसी के बावजूद अभी बारिश के थमने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर अंडमान (North Andaman) और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। यह प्रेशर एरिया 30 सितंबर के आसपास बन सकता है।
इसके बाद में इस लो प्रेशर एरिया के देश के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और तेज होने की संभावना है। इसके प्रभाव में देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजस्थान से दक्षिण पश्चिम मानसून का लौटना शुरू हो गया है। इसमें आगे और तेजी आने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार मानसून उत्तर-पश्चिम और उससे सटे इलाकों से अगले 2-3 दिनों में लौटना शुरू हो जाएगा।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि मानसून के लौटने पर भी बारिश होती है, जैसे उसके आने पर बारिश होती है। ऐसे में देश के कई इलाकों में अगले 2-3 दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर के बाद से पूर्व भारत के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। अंडमान सागर के भी ऊपर है 29 सितंबर से बनने के आसार हैं जिससे बारिश की पूरी संभावना है।
आईएमडी के अनुसार 30 सितंबर तक अंडमान निकोबार में, 29 से 30 सितंबर को ओडिशा में और 30 सितंबर को झारखंड में छिटपुट बारिश से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण भारत में 30 सितंबर तक तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में, 28-30 सितंबर तक तटीय कर्नाटक और केरला में और 29-30 सितंबर तक आंतरिक कर्नाटक में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम भारत के हिस्सों के बारे में IMD ने कहा कि 29 सिंतबर तक कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश में हल्की बारिश से लेकर भारी बारिश हो सकती है। कई जगह वज्रपात और आंधी की आशंका है। मध्यभारत में 30 सितंबर को हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अनुमान है। बीते दिनों की बात करें तो गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, कोंकण, मराठवाड़ा, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश हुई है। झारखंड के महारो, झरमुंडी, जामा में और तमिलनाडु के इरोड और नमक्कल में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम असम तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है और यह समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
29 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम में बढ़ने की उम्मीद है दिशा और धीरे-धीरे तीव्र हो सकती है।
आज की संभावित गतिविधि: स्काईमेट (skymate) के अनुसार आज बुधवार को महाराष्ट्र, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है।
Edited by: Ravindra Gupta
