बुधवार, 29 अक्टूबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 26 october 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (13:08 IST)

मन की बात में मोदी बोले, छठ पर्व को बताया एकता का प्रतिबिंब

mann ki baat
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठ पर्व को एकता का प्रतिबिंब बताया। पल पल की जानकारी...


11:09 AM, 26th Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

10:57 AM, 26th Oct
अडाणी समूह में LIC के निवेश प्लान पर वॉशिंगटन पोस्ट एक खबर से भारत में बवाल मच गया। कांग्रेस ने मामले को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ते हुए कहा कि मोदी का फंडा साफ है। जनता को तबाह करो, दोस्त की तिजोरी भरो। हालांकि एलआईसी ने वॉशिंगटन पोस्ट की इस खबर का खंडन किया है। ALSO READ: अडाणी समूह में LIC के निवेश प्लान पर उठे सवाल, क्या बोली बीमा कंपनी?

07:57 AM, 26th Oct
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 अक्टूबर तक अति कम दबाव और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद यह 28 अक्टूबर को गंभीर चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। ALSO READ: मंडरा रहा है चक्रवात मोंथा का खतरा, कब और किस तट से टकराएगा?

07:54 AM, 26th Oct
delhi pollution
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI 287 दर्ज किया गया जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

07:53 AM, 26th Oct
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।
-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया।