1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Israel PM Netanyahu orders immediate and powerful strikes on Gaza

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

Donald Trump
Benjamin Netanyahu News : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने सेना को तत्काल गाजा में तगड़े हमले करने का आदेश दिए हैं। नेतन्याहू ने यह आदेश दक्षिणी गाजा में इजराइली बलों पर हमास की गोलीबारी के बाद दिया है। 
इससे पहले उन्होंने बताया कि हमास की ओर से रात में एक बंधक के जो अवशेष लौटाए गए, वे लगभग 2 साल पहले इजराइली सैनिकों द्वारा गाजा में बरामद किए गए एक बंधक के अंग हैं। उन्होंने बंधकों के अवशेषों की वापसी को हमास द्वारा अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया है। इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में 2 साल चले युद्ध के दौरान 51 बंधकों के शव बरामद किए थे।
सोमवार देर रात हमास ने जो अवशेष सौंपे उनका दावा था कि वह युद्धविराम समझौते के तहत सहमति व्यक्त किए गए 28 बंधक शवों में से 16वां था। हालांकि, इजराइली फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि वे अवशेष एक ऐसे बंधक के थे, जिसका शव लगभग दो साल पहले ही इजराइल को वापस कर दिया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन अवशेषों को ओफिर नामक बंधक का बताया, जिसे पहले गाजा से बरामद कर लिया गया था। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात