Bihar Assembly Elections 2025 : तो मुझे करें गिरफ्तार, बोले प्रशांत किशोर, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 2 वोटर आईडी के मामले पर कहा कि मैं 2019 से करगहर विधानसभा क्षेत्र से मतदाता हूं। बीच में 2 साल जब मैं कोलकाता में था, मैंने वहां अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाया था। 2021 से मेरा मतदाता पहचान पत्र करगहर का है। चुनाव आयोग ने SIR किया है उसे बाद भी मेरा नाम करगरह में हैं। अगर वे कह रहे हैं दूसरी जगह भी मेरा नाम है तो SIR करके सबको क्यों परेशान कर रहे थे?
अब चुनाव आयोग इसपर झूठ-मूठ का कोई नोटिस जारी करेगा। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। महागठबंधन द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने पर उन्होंने कहा कि यह लोगों को बेवकूफ बनाने का जरिया है। लड़ाई NDA और जन सुराज के बीच है। जन सुराज पार्टी के नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझे धमकी देने के लिए नोटिस भेजा है।
नोटिस क्यों भेजा? अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो मुझे गिरफ्तार करें और उसे साबित करें। चुनाव आयोग द्वारा दो वोटर आईडी कार्ड मामले में नोटिस भेजने के बाद प्रशांत किशोर की यह टिप्पणी आई है। ईसी ने पीके से तीन दिन के अंतर स्पष्टीकरण मांगा है। Edited by : Sudhir Sharma