मंगलवार, 16 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 from 2 families dead after landslide in Karnatakas Uttara Kannada district
Last Modified: बेंगलुरु , मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (17:54 IST)

Karnataka : लैंडस्लाइड से तबाही, 1 परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत, नदी में गिरा गैस टैंकर

Karnataka :  लैंडस्लाइड से तबाही, 1 परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत, नदी में गिरा गैस टैंकर - 7 from 2  families dead after landslide in Karnatakas Uttara Kannada district
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को हुए भूस्खलन में एक परिवार के 5 सदस्यों सहित 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के पहाड़ी से गिरी मिट्टी के नीचे दबे होने का संदेह है।
सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर भी पास की गंगावली नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन चालक और सहचालक लापता हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों दुकान पर चाय पी रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'बचाव कार्य जारी है।'
विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कारवार से विधायक सतीश सैल ने कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोग गंगावली नदी में गिर गए होंगे। राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और बाद में इस पर बयान देंगे।
ये भी पढ़ें
बारिश के मौसम में बार बार गंदा हो रहा है पायदान तो बिना धोएं ऐसे करें साफ