मंगलवार, 16 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. neet ug paper leak theft from nta trunk 2 person arrested by cbi
Last Updated : मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (17:42 IST)

NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिली बड़ी सफलता, 2 गिरफ्तार, अब तक 15 की गिरफ्तारी

students protest on NEET
neet ug paper leak theft from nta trunk 2 person arrested by cbi : NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्‍तार में आए आरोपियों की पहचान पंकज सिंह ऊर्फ और राजू के रूप में हुई है। पंकज सिंह पर आरोप है कि उसने हजारीबाग ट्रंक से नीट के पेपर चोरी किए थे, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया था।
पंकज सिंह सिविल इंजीनियरिंग भी कर चुका है। राजू पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को सर्कुलेट किया था यानी बांटा था। सीबीआई की टीम ने पंकज सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है। राजू को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग जिसे पेपर लीक कांड का अड्डा बताया जा रहा है।
नीट के पेपर यहीं पर ट्रंक में रखे गए थे। सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई की टीम दोनों को गिरफ्तार करके पटना ले आई थी। जेल में बंद कुछ आरोपियों से पूछताछ करने के बाद टीम सभी को लेकर पटना स्थित अपने दफ्तर चली गई थी, जहां टीम के सदस्य सभी आरोपियों से वन टून वन पूछताछ की थी।
ये भी पढ़ें
Budget 2024 : बजट में राजकोषीय घाटा लक्ष्य घटाकर 5 प्रतिशत कर सकती है सरकार