1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 special facilities in Bullet train

बड़ी खबर, अब बुलेट ट्रेन में मिलेगी चार खास सुविधाएं, महिलाओं के लिए होगा अलग टॉयलेट

Bullet train
नई दिल्ली। सरकार ने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने की योजना बनाई है। 
 
राष्ट्रीय द्रुत गति रेल निगम (एनएचएसआरसी) ने ट्रेन की डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है। यदि इसे लागू किया जाता है तो भारतीय रेल में ऐसा पहली बार होगा।
 
वर्तमान में हर कोच में चार शौचालय होते हैं और कोई भी व्यक्ति उसका इस्तेमाल कर सकता है। अब पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट होंगे। इसके अलावा टॉयलेट को व्हीलचेयर के लिहाज से भी सुविधाजनक बनाया जाएगा।
 
ट्रेन में कपड़े बदलने और बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग से कमरे होंगे। इसके अलावा बच्चों की तमाम सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा। (भाषा) 
अगला लेख
शादी से पहले अमेरिका में फंसा भारतीय, सुषमा ने दिया मदद का भरोसा