सम्बंधित जानकारी
- Delhi blast : मोबाइल डाटा, सीसीटीवी फुटेज, इंटरनेट कॉल की जांच, विस्फोट स्थल से मिले कई अहम सुराग
- नेताजी की तस्वीर पर विवाद से राष्ट्रपति भवन नाराज, पत्र लिखकर जताई नाराजगी
- ममता बनर्जी को एक और झटका! राजीव बनर्जी सहित TMC के 5 नेता BJP में शामिल
- जेपी नड्डा बोले- तमिलनाडु में AIADMK के साथ जारी रहेगा BJP का गठबंधन
- Delhi Blast : धमाके वाली जगह पर मिला गुलाबी दुपट्टा, रहस्य का पर्दा उठाने में जुटी जांच एजेंसियां
31 जनवरी : किसान आंदोलन समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। किसान आंदोलन, दिल्ली ब्लास्ट की जांच, पीएम मोदी के मन की बात समेत इन खबरों पर आज 31 जनवरी को रहेगी सबकी नजर...
09:47 AM, 31st Jan
भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती? उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे।
09:47 AM, 31st Jan
केन्द्र के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत का रास्ता बंद करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
09:46 AM, 31st Jan
दिल्ली में इसराइली दूतावास के बाहर शुक्रवार को हुए धमाके के बाद अब तक हुई जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। यहां से बॉल बेयरिंग और तारें बरामद हुई हैं। फॉरेंसिक टीम को अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल के निशान भी मिले हैं। एक पिंक कलर का दुपट्टा भी मिला है, जो कि आधा जला हुआ है।
09:45 AM, 31st Jan
पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। 2021 में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम में पीएम मोदी दिल्ली हिंसा और किसान आंदोलन पर अपनी बात रख सकते हैं।
