सम्बंधित जानकारी
- किसानों का रेल रोको आंदोलन, IB के टॉप अधिकारियों की दिल्ली में बैठक, इन खबरों पर रहेगी नजर
- कहां हैं टारजन गर्ल किमी काटकर, जिसकी बोल्डनेस ने मचा दी थी धूम
- Live : आर्यन खान की जमानत पर अब 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई, NCB ने जवाब के लिए कोर्ट से मांगा समय
- Live : लखीमपुर खीरी हिंसा पर छिड़ा सियासी संग्राम, आर्यन खान की हिरासत के बाद देर रात शाहरुख से मिलने पहुंचे सलमान
- कूपर अस्पताल ने मुंबई पुलिस को सौंपी सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Live : PM मोदी का आज UP दौरा, कश्मीर में रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह, बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट सिर्फ एक क्लिक पर। पढ़िए हर ताजा अपडेट
07:14 AM, 25th Oct
शाह के दौरे का तीसरा दिन : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज तीसरा दिन है। गृहमंत्री आज पहले पुलवामा के लेथपोरा में पुष्पांजलि समारोह में शामिल होंगे और जवानों के साथ समय भी बिताएंगे। शाह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे। वे एसकेआईसीसी में शाम 6 बजे से एक रैली को संबोधित करेंगे। कल शाह ने सीमा के आखिरी हिस्से मकवाल का भी दौरा किया।
07:13 AM, 25th Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर और वाराणसी जिले के दौरे पर रहेंगे। वहां पर प्रधानमंत्री मोदी 9 मेडिकल कॉलेजो का उद्घाटन करने के साथ ही प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे। वे सुबह करीब 10.30 बजे सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1.15 बजे वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे।
