1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 million Cyber Attacks in India after pahalgam terror attack

पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का दावा, पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकर्स भारत पर किए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक

cyber attack
Cyber Attacks in India : महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए हैं। ALSO READ: कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ ने पाया है कि 22 अप्रैल के बाद साइबर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने एजुकेशन, ई गर्वनेंस, रेलवे, बैंकिंग और अन्य क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर है। 
 
महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए।
 
उन्होंने कहा कि कई हैकिंग समूहों ने खुद के इस्लामी समूह होने का दावा किया है, तथा यह संभवतः साइबर युद्ध भी हो सकता है। उनके अनुसार, इनमें से कई हमलों को राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा ने रोक दिया। ALSO READ: Pahalgam terror attack : पाकिस्तान को अमित शाह की चेतावनी, पहलगाम हमले में शामिल आ‍तंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे
 
उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। सीमा पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। Loc पर पाकिस्तान की ओर से पिछले 8 दिनों से रोज गोलीबारी हो रही है। उसे डर है कि भारत पहलगाम का बदला लेने के लिए वहां हमला कर सकता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर