• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pakistan burdened by inflation and debt be able to stand up to india 10 Points
Last Updated : गुरुवार, 1 मई 2025 (23:21 IST)

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Pahalgam terrorist attack
Pakistans economy : पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान की बर्बादी होना तय है। भारत ने आतंकी के आकाओं को खत्म करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कर्ज में डूबा पाकिस्तान भारत को गीदड़भभकियां दे रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था आसमान छूती महंगाई, विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी और कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। जानिए 10 पॉइंट से समझिए कंगाल पाकिस्तान के क्या हैं हाल-
1. महंगाई त्राहि-त्राहि करती जनता 
आतंक की फैक्टरी पाकिस्तान की जनता आज महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई थीं कि जनता किस तरह से आटे लूट रही थी। इतना ही मॉल्स को लूटने की वीडियो भी सामने आई हैं। महंगाई दर 38% तक पहुंच गई, जिससे आम पाकिस्तानी नागरिकों के जीवन स्तर पर गहरा असर पड़ा।
 
2. एप्पल से लेकर टेस्ला तक भारत की पसंद
एप्पल से लेकर टेस्ला तक भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है। पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी बनकर रह गया है। दुनियाभर के देशों में पाकिस्तानी की एंट्री बैन है। कोई भी देश पाकिस्तान में व्यापार नहीं करना चाहता है।
 
3. प्रति व्यक्ति आय में नहीं मुकाबला
भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2,940 डॉलर है। पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय 1,587 डॉलर है। यह भारत की तुलना में काफी कम है। 
4. क्या हैं जीडीपी (GDP) के हालात
2008 से 2023 तक भारत की जीडीपी में 140% की वृद्धि हुई। वहीं, 2022-23 में पाकिस्तान ने अपनी जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 2% से घटाकर 0.29% कर दिया। वर्ल्ड बैंक के अनुसार राजकोषीय घाटा 6.7% रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष में GDP का 7.4% था। भारत की अर्थव्यस्था पाकिस्तान से 11 गुना बढ़ी है। 
 
5. गले तक कर्ज में डूबा 
पाकिस्तान स्टेट बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (दिसंबर 2024) में पड़ोसी देश की सरकार पर कुल घरेलू कर्ज 49,883 बिलियन रुपए, बाहरी कर्ज 21,764 बिलियन रुपए, आईएमएफ का कर्ज 2,366 बिलियन रुपए है।  
6. लगातार घटता विदेशी मुद्रा भंडार 
18 अप्रैल 2025 तक पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ 15.4 अरब डॉलर था।  ये बस इतना ही पैसा ही कि पाकिस्तान दो महीने का आयात कर पाए जबकि इसके मुक़ाबले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को 686 अरब डॉलर था। ये भारत के लिए करीब 11 महीने से साल भर तक के आयात के लिए काफी है। 
 
7. 40 प्रतिशत ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे
पाकिस्तान में लोगों की माली हालत का आलम यह है कि 40% से अधिक जनता गरीबी रेखा से नीचे है। अनेक इलाकों में 18-18 घंटे तक बिजली नहीं आने से उद्योग बंद हैं। बेरोजगारी दर 8% पहुंच चुकी है। 2024-25 में और 18 लाख लोग गरीबी में चले जाएंगे तथा गरीबी दर 42.3% रहने की संभावना है।  
 
8. पाकिस्तान का रक्षा बजट
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (सिप्री) के अनुसार वर्ष 2024 में भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के मुकाबले लगभग नौ गुना अधिक रहा। स्वीडन की इस रिसर्च एजेंसी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ये रिपोर्ट पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। पाकिस्तान ने 10.2 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च किए जबकि इसके मुक़ाबले भारत ने 86.1 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च किए। रक्षा खर्च के मामले में भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर रहा है। 
 
9. गिरता पाकिस्तानी रुपया
किसी भी देश की आर्थिक ताकत का एक पैमाना उसकी मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय कीमत से होता है। 2 वर्षों में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की वैल्यू आधी रह गई।  अमेरिकी डॉलर की तुलना में देखें तो एक डॉलर की कीमत आज 84.58 भारतीय रुपए के बराबर है जबकि पाकिस्तानी रुपए को देखें तो एक डॉलर की कीमत 281 पाकिस्तानी रुपए के बराबर है।
10. भारत से भी पीछे
इस मामले में भारत और पाकिस्तान के रुपए की तुलना करें तो पाकिस्तान के 3 रुपए 30 पैसे की कीमत भारत के एक रुपए के बराबर है।  Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
जल बंटवारा विवाद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने किया यह दावा