सम्बंधित जानकारी
- थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित
- हमास पर क्यों आया ट्रंप को गुस्सा, इजराइल से काम पूरा करने को कहा
- पाकिस्तान में बारिश का कहर, 26 जून से अब तक 266 लोगों की मौत, 628 घायल
- फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा फ्रांस, इजराइल नाराज
- थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार
क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया
Thailand Cambodia war : कंबोडिया द्वारा युद्ध विराम की अपील के बाद भी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच गोलीबारी जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देशों के नेताओं से बढ़ते तनाव पर बात की। उन्होंने दोनों देशों को युद्ध नहीं खत्म करने पर व्यापार रोकने की चेतावनी दी। अब सवाल उठ रहा है कि ट्रंप क्या इस युद्ध को भी खत्म करा पाने में सफल होंगे।
ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में बात की है। उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात की और युद्ध विराम तथा वर्तमान में जारी युद्ध को समाप्त करने का अनुरोध किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेचायाचाई के साथ बातचीत को बहुत अच्छा बताया और कहा, कंबोडिया की तरह थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद, युद्धविराम, शांति और समृद्धि स्वाभाविक लगती है। हम जल्द ही देखेंगे!I just had a very good call with the Prime Minister of Cambodia, and informed him of my discussions with Thailand, and its Acting Prime Minister. Both Parties are looking for an immediate Ceasefire and Peace. They are also looking to get back to the “Trading Table” with the…
— Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 26, 2025
ट्रंप ने कहा कि मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं! इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।
32 की मौत, हजारों विस्थापित : थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच सीमा पर चौथे दिन भी संघर्ष जारी रहा, जिसके कारण हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष और बढ़ने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क में एक आपातकालीन बैठक की, जबकि मलेशिया ने दोनों देशों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया और मध्यस्थता की पेशकश की है।
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के कारण सीमावर्ती चार प्रांत प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण यहां स्थित गांवों से 58,000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों ने कहा कि सीमा के आसपास के क्षेत्रों से 23,000 से अधिक लोग पलायन कर गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
