1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 27 july 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 27 जुलाई 2025 (15:42 IST)

हरिद्वार पहुंचे पुष्‍कर धामी, घायलों से की मुलाकात

mansadevi temple stampede
Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में रविवार को भगदड़ मच जाने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा 29 अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पल- पल की जानकारी...


03:17 PM, 27th Jul
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 2 बजे हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। 

11:15 AM, 27th Jul
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।
 
उन्होंने कहा कि देश में स्पेस र्स्टाटअप्स में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले 50 से भी कम स्टार्ट अप थे। आज 200 से ज्यादा हो गए है, सिर्फ स्पेस सेक्टर में। अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे, कोई नया आइडिया है क्या? मुझे नमो पर जरूर मैसेज भेजिएगा।
 
21वीं सदी के भारत में आज साइंस एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने International Chemistry Olympiad में मेडल जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया।
 
UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।
 
उत्तर प्रदेश के बांदा में है, कालिंजर किला। महमूद गजनवी ने कई बार इस किले पर हमला किया और हर बार असफल रहा। बुन्देलखंड में ऐसे कई किले हैं, ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं है, ये हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमान, आज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं। 

10:27 AM, 27th Jul
हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पास रविवार को भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चढ़ाई वाले रास्ते पर भारी भीड़ की वजह से यह हादसा हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

07:45 AM, 27th Jul
-फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, एसटीएफ ने 20 से ज्यादा देशों से जानकारी मांगी।
यूपी एसटीएफ द्वारा गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ करते हुए हर्ष वर्धन जैन को कवि नगर से गिरफ्तार किया गया वह किराए के मकान में अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों के साथ मन की बात करेंगे। 
-पीएम मोदी आज आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे, राजेन्द्र चोल प्रथम के सम्मान में जारी करेंगे सिक्का।

07:43 AM, 27th Jul
-थाईलैंड और कंबोडिया में फिर गोलीबारी, कंबोडिया ने की थी युद्ध विराम की अपील।
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया। ट्रंप ने कहा कि मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं! इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।
ये भी पढ़ें
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी घमासान, संसद में तीखी बहस की तैयारी