सम्बंधित जानकारी
- #MeToo पर भाजपा नेत्री के बिगड़े बोल, महिला पत्रकार इतनी भी 'मासूम' नहीं
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए जारी हुआ ये टोल फ्री नंबर
- मप्र में बजा चुनावी बिगुल, चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसी भाजपा और कांग्रेस, थर्ड फ्रंट बनाने में जुटे छोटे दल
- आतंकी धमकी के बाद पांच भाजपा उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ा
- मध्यप्रदेश : प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का दावा, कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल होने को बेकरार
मध्यप्रदेश : कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल
दौर। मप्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस- भाजपा नेताओं ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा में टिकट को लेकर इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे और कई नए चेहरे मौका मिलेगा। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश और इंदौर संभाग के कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हमारे संर्पक में हैं, जो जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस नेताओं की बनेगी सूची : विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की एक सूची बनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी। इसके बाद इन नेताओं को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया जाएगा।
महिलाओं से बात करने में लगता है भय : महिलाओं के मीटू अभियान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। कुछ उपवाद जरूर हैं। जहां ऐसा होता है होगा, वह दूसरी दुनिया है। आज सामान्य आदमी इस अभियान से अचंभित है, लेकिन अब महिलाओं से बात करने में अब थोड़ा भय होता है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभंकर हैं। उनके दौरे से भाजपा को फायदा होता है।