प्रागपुर के ऐतिहासिक स्थल
|
दौउलद्धार पहाड़ों को सफेद पहाड़ों की श्रृंखलाओं के नाम से भी जाना जाता है। दिसंबर 1997 में भारत सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के पर्यटक मंत्रालय ने प्रागपुर को भारतीय गाँवों की सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया है।
ऐतिहासिक पन्नों में लिखा हुआ है कि इस गाँव को कुथियाला सूद ने जसवान घराने की रानी प्राग देवी की स्मृति में निर्मित किया था। गाँव में हरियाली नील गगन के नीचे शीतल मंद हवा बह रही है। परंतु गाँव में बहुत ही कम लोग निवास करते हैं।
|
कुछ दूरी पर नजर आती जज कोर्ट, जो अब एक प्रसिद्ध दस कमरे के होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। यह होटल को वेल्कम हेरिटेज होटल के निरीक्षण में आता है। जहाँ पर देश विदेश से आए सैलानी ठहर सकते हैं।
लाल एवं सफेद रंग के इस होटल में प्राचीनता एवं पौराणिकता झलकती है। प्राचीन उपकरणों से इस इमारत को सजाया गया है। अँग्रेजों के समय स्थापित किए गए, इमारत के वास्तुशिल्प पर उनके प्रभाव झलकते हैं।
प्रागपुर की धर्मशाला में, असंख्य पर्यटक आते हैं इस पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जहाँ पर दलाई लामा ठहरा करते थे। धर्मशाला में पर्यटक विश्राम करते हैं। गाँव के चारों ओर चाय पत्ती के बागान हैं।
| |
कैसे पहुँचें
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश रेल मार्ग से प्रागपुर पहुँचा जा सकता है।
बस सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।
यदि प्रागपुर एवं अन्य स्थानों को देखना है तो गाड़ी या वाहन के माध्यम से भी वहाँ पहुँचा जा सकता है।

