नोकिया ई90
|
3जीएसएम का ई90 कम्युनिकेटर एक छोटा-सा कम्प्यूटर है, जो वाई-फाई और एचएसडीपीए की सहायता से संचालित होता है। साथ ही इसमें जीपीएस और रूट-मैपिंग सुविधा भी उपलब्ध है।
इसकी 40 इंच चौड़ी स्क्रीन में वेब ब्राउजिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। मजे की बात तो यह है कि 3जीएसएम के अंतर्गत उपभोक्ता इसे फोन के साथ-साथ मनोरंजन और वेबकॉन्फ्रेन्सिंग उपकरण के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
|
इतना ही नहीं इसमें एफएम रेडियो, म्यूजिक प्लेयर के साथ-साथ दो कैमरे की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें पहला कैमरा 3.2 मेगापिक्सेल का और दूसरा वेबकॉन्फ्रेन्सिंग के लिए है।
