सम्बंधित जानकारी
- बच्चों को play school भेजने की क्या है सही उम्र, जानें अन्य देशों के नियम
- बच्चा नहीं बन पा रहा है class monitor तो सिखाएं ये बातें
- बच्चा स्कूल के लिए सुबह उठने में करता है आलस, इन टिप्स को करें फॉलो
- प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव
- फर्स्ट टाइम बच्चा जा रहा है स्कूल ट्रिप पर? इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों को GK पढ़ाने के लिए ये 5 youtube channel हैं बेस्ट
youtube channels for kids
1. Homeschool Pop
आपके बच्चे के लिए यह चैनल बहुत इंटरेस्टिंग है क्योंकि इस चैनल में काफी attractive एनीमेशन है जिससे आपके बच्चे को सीखने में इंटरेस्ट आएगा। यह इंटरनेशनल चैनल है यानी इसमें भारतीय इतिहास या भारतीये संस्कृति से जुड़ी कम जानकारी है। पर इंटरनेशनल और जनरल नॉलेज के लिए यह बहुत अच्छा चैनल है। इस चैनल में बच्चों को स्पेनिश भी सिखाई जाती है। इस चैनल के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
2. Nat Geo Kids
नेशनल जियोग्राफी हम सबने कभी न कभी टीवी पर ज़रूर देखा है। इसका youtube चैनल खास बच्चों के लिए बनाया गया है। इस चैनल में सिर्फ जानवरों के बारे में नहीं बताया जाता है बल्कि इंटरेस्टिंग फक्ट्स्ब भी बताए जाते हैं। जियोग्राफी की नॉलेज के लिए यह चैनल बहुत बेहतरीन है। साथ ही अगर बच्चों को जियोग्राफी, पर्यावरण और प्रकृति के बारे में सीखना है तो यह चैनल काफी अच्छा है। इस चैनल के 930 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
3. Kids Academy
यह चैनल बच्चों के लिए बहुत रोमांचक है क्योंकि इसका एनीमेशन काफी क्यूट है। यह चैनल pre school के बच्चों के लिए ज्यादा अच्छा है। इस चैनल में DIY craft, english alphabet, science experiments और social study जैसे टॉपिक बताए जाते हैं। इस चैनल के 750 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
4. Pebbles Kids Learning
यह चैनल खास इंडियन स्टूडेंट के लिए बनाया गया है। इस चैनल के कई और भी चैनल हैं जो भारत की मात्र भाषा पर आधारित हैं। इस चैनल में बच्चों को बेसिक इंग्लिश लिखने का तरीका, साइंस और गणित जैसे सब्जेक्ट सिखाए जाते हैं। यह चैनल 6-8 साल के बच्चों के लिए परफेक्ट है। इस चैनल के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
5. Free School
यह चैनल बच्चों की जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है। इस चैनल का एनीमेशन और ग्राफ़िक्स काफी अच्छा है। इस चैनल में प्रकृति से संबंधित जनरल सवालों का जवाब दिया जाएगा। साथ ही इसमें अमेरिका का इतिहास भी बताया गया है। साइंस की नॉलेज के लिए यह चैनल काफी अच्छा है। इस चैनल के 690 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
