सम्बंधित जानकारी
- प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव
- फर्स्ट टाइम बच्चा जा रहा है स्कूल ट्रिप पर? इन बातों का रखें ध्यान
- कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें
- बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन? इन टिप्स को करें फॉलो
- बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें
बच्चा स्कूल के लिए सुबह उठने में करता है आलस, इन टिप्स को करें फॉलो
how to wake your child up in the morning
1. स्पोर्ट्स या खेलने के लिए प्रोत्साहित करें: अगर आपका बच्चा सिर्फ स्कूल से घर और घर से स्कूल जाता है तो आपको अपने बच्चे के लिए कोई स्पोर्ट क्लास लगवानी चाहिए। स्पोर्ट्स की मदद से आपके बच्चे की फिजिकल और मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी जिससे सही समय पर नींद आएगी। साथ ही स्पोर्ट की मदद से बच्चा अनुशासन सीखता है जिससे उसे जल्दी उठने के महत्व के बारे में पता चलता है।
2. दोपहर में न सोने दें: कई बार बच्चे स्कूल से आकार काफी थक जाते हैं जिससे वो दोपहर में सो जाते हैं। स्कूल से आने के बाद बच्चों के लिए रेस्ट ज़रूरी है। पर आप बच्चे को ज्यादा समय तक दोपहर में सोने न दें। स्कूल से आने के बाद 30 मिनट या 1 घंटे की नींद बहुत है। इससे ज्यादा सोने पर आपके बच्चे को रात में नींद नहीं आएगी जिससे वो सुबह उठने में आलस करेगा।
3. रात में न दें मोबाइल: अधिकतर बच्चे रात में मोबाइल चलाते हैं या उन्हें मोबाइल चलाने की लत हो जाती है। सोने से पहले मोबाइल इस्तेमाल करने से नींद प्रभावित होती है। मोबाइल में ब्लू लाइट होती है जिसके कारण आपको सही समय पर नींद नहीं आती है। रात में सोने से 30 मिनट पहले तक बच्चे को मोबाइल या टीवी से दूर रखें।
4. हल्का भोजन करवाएं: कई बार रात के खाने में हम बहुत हैवी मील ले लेते हैं। हैवी मील के कारण सुबह उठने में परेशानी आती है। साथ ही सुबह आलस भी ज्यादा आता है। आप अपने बच्चे को रात में हल्का और पौष्टिक खाना ही दें। रात में स्नैक या जंग फूड बच्चे को बिल्कुल न खाने दें। कई बार बच्चे रात को मैगी खाने की ज़िद करते हैं। रात में ऐसा भोजन करने से आपके बच्चे को सुबह जल्दी उठने में परेशानी होगी।
5. 8 घंटे की नींद: बच्चे के लिए 8-10 घंटे की नींद बहुत ज़रूरी होती है। अपने बच्चे को सही समय पर सुलाएं। साथ ही कोशिश करें कि आपका बच्चा कम से कम 8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत ज़रूरी होती है। कम नींद के कारण बच्चे की तबियत भी खराब हो सकती है। साथ ही उसकी परफॉरमेंस भी प्रभावित हो सकती है। बच्चे को जल्दी सुलाएं और जल्दी सोने की आदत डालें।
