1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. चाइल्ड केयर
  4. ord rama names for baby boy in hindi

अपने बेटे के व्यक्तित्व में चाहते हैं भगवान राम के गुण तो दीजिए उसे श्री राम से जुड़े ये सुन्दर नाम

Babies Name
Lord rama names for baby boy in hindi: भगवान राम, मर्यादा पुरुषोत्तम, भारतीय संस्कृति में आदर्श पुरुष के रूप में पूजे जाते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे में भगवान राम के गुण हों। जैसे- मर्यादा, धैर्य, साहस, और प्रेम। अपने बेटे को भगवान राम के गुणों से परिपूर्ण बनाने का एक तरीका है, उन्हें श्रीराम से जुड़े सुंदर नाम देना। इन नामों में न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि ये नाम आपके बेटे के व्यक्तित्व को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

श्रीराम से प्रेरित सुंदर नाम
यहां कुछ सुंदर नाम दिए गए हैं, जो भगवान राम से प्रेरित हैं, और उनके अर्थ:
  • शाश्‍वत : ये नाम भी कुछ अलग है। अगर आपके बेटे का 'श' अक्षर से नाम निकला है तो आप उसका शाश्‍वत नाम रख सकते हैं। शाश्‍वत नाम का मतलब होता है कलात्‍मक, सुंदर और हर किसी के साथ चलने वाला।
  • शूर : आप अपने बेटे को शूर नाम भी दे सकते हैं। शूर नाम भगवान राम के अनेक नामों में से एक है। शूर नाम का मतलब होता है साहसी, बहादुर और चतुर। 80 के दशक में शूर नाम को बहुत पसंद किया जाता था और आज भी यह नाम प्रभावित करता है।
  • आर्यराज (A): आर्यराज भी भगवान राम के कई नामों में से एक नाम है। यह नाम सुनने और बोलने दोनों में बहुत ही अच्छा लगता है। इस नाम का मतलब होता है आर्या का राजा।
  • अनय (A) : भगवान राम जोकि भगवान विष्‍णु के ही अवतार माने जाते हैं। विष्‍णु जी का एक नाम अनय भी है। ऐसे में आप विष्णु अवतार भगवान राम के कई नामों में एक अनय नाम भी अपने बेटे के लिए रख सकते हैं। अनय का अर्थ है श्रेष्‍ठ व्‍यक्‍ति।

  • अवधेश (A): भगवान राम का एक नाम अवधेश भी है। रामजी अयोध्‍या के राजा थे, इसलिए उन्हें अवधेश भी कहते हैं।
  • जैत्र : इसे आप बेबी बॉय के यूनीक नामों में रख सकते हैं। भगवान राम को जैत्र नाम से भी पुकारा जाता है। जैत्र नाम का अर्थ होता है जो जीत और विजय का प्रतीक हो। आप इस नाम को छोटा करके जय भी कर सकते हैं। जय नाम का अर्थ भी जीत ही होता है।
  • केवत (K): भगवान राम का एक नाम केवत भी है। इस नाम का अर्थ होता है राजा और भगवान राम का भक्‍त।
  • निमिश (N): निमिश नाम भी बहुत ही प्यारा नाम है। भगवान राम के पूर्वजों को निमिश कहा जाता है।  आप अपने बेटे के लिए निमिश को चुन सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, जानिए क्यों फायदेमंद है ब्रिस्क वॉकिंग