1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. baby girl names on maa durga

आपकी लाड़ली के लिए मां दुर्गा के 9 कल्याणकारी नाम, सदा रहेगा बेटी के साथ मां का आशीर्वाद

Baby names on Durga mata
Baby names on Durga mata : हिंदू धर्म में मां दुर्गा का विशेष स्थान है। 30 मार्च से चैप्टर नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और अगले 9 दिनों तक माता के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाएगी। सनातन धर्म में कन्या को देवी का रूप माना जाता है। यदि आपके घर में देवी की कृपा से बिटिया का जन्म हुआ है तो आप उसका नामकरण मां दुर्गा के कल्याणकारी नाम पर कर सकते हैं। इस आलेख में हम आपके घर की लाडली के लिए मां दुर्गा के कुछ बहुत सुंदर नाम और उनका अर्थ बता रहे हैं।

शाम्भवी: शाम्भवी शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। "शाम्भवी" शब्द का अर्थ "शिव की पत्नी" या "देवी पार्वती" होता है, जो संस्कृत भाषा में "शम्भू" (शिव) के स्त्रीलिंग रूप के रूप में जाना जाता है। यह शब्द "शम्भू" (शिव) का स्त्रीलिंग रूप है, जिसका अर्थ है "परोपकारी"।

शैवी :  शैवी शब्द का मतलब मनसा नाम की देवी होता है। शैवी शब्द का मतलब पार्वती होता है। शैवी शब्द का मतलब कल्याण या मंगल होता है।
 
ईशानी:  ईशानी  संस्कृत मूल का शब्द है। ईशानी नाम का अर्थ होता है "इच्छा", "देवी दुर्गा" या "पार्वती" शासन करने वाली, अधिकार रखने वाली और यह एक भारतीय मूल का नाम है, जो अक्सर भगवान शिव की पत्नी पार्वती को दिया जाता है ।

अपराजिता: यह नाम मां दुर्गा के कई नामों में से एक है। इस नाम अर्थ है जिसे कभी भी हराया न जा सके।

नित्या: आपकी बेटी के लिए आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है अनंत
वैष्णवी: आप अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

शिवप्रिया: इसका नाम का अर्थ है वो जो भगवान् शिव को प्रिय हो अर्थात माता पार्वती

गौरी: माता गौरी भगवान भोलेनाथ की पत्नी थीं। पौराणिक कथा के अनुसार देवी गौरी ने ही माता पार्वती के रूप में जन्म लिया था।

अपर्णा: अपर्णा भी माता दुर्गा का एक नाम है। हिन्दू पुराणों के अनुसार अपर्णा एक देवी हैं जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं

वामिका: वामिका देवी दुर्गा का एक बहुत सुन्दर नाम है। सेलेब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
6 अप्रैल को दिन के 12 बजे दुनिया देखेगी रामलला का सूर्य तिलक, 20 सालों तक बढ़ता रहेगा समय, जानिए आयोजन से जुड़ी जानकारी