1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. चाइल्ड केयर
  4. baby names inspired by lord shiva

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

भगवान शिव के नाम
Baby names inspired by lord Shiva : भगवान शिव हिंदुओं के आराध्य देवताओं में से एक हैं। भक्तों की शिवजी पर विशेष आस्था होती है। अगर आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं और आपके घर बेटे का जन्म हुआ है तो आप अपने बच्चे का नाम शिवजी के नाम पर रख सकते हैं। यदि आप अपने बच्चे के लिए महादेव पर आधारित नाम खोज रहे हैं तो ये आलेख आपको सेव कर लेना चाहिए। यहां हम आपको शिव जी के कुछ बहुत ही सुन्दर नामों की लिस्ट अर्थ के साथ दे रहे हैं। शिवजी के नाम वाले बच्चे बुद्धिमान, शांत और धैर्यवान होते हैं। भगवान शिव के इन नामों के साथ आपके बच्चे पर शिवजी का आशीर्वाद बना रहेगा है।

भगवान शिव के नाम और अर्थ 
भगवान शिव से जुड़े 10 लोकप्रिय नाम
रूद्र: दो अक्षर का भगवान भोलेनाथ से जुड़ा बहुत ही प्यारा नाम।
जतिन: जो उलझे हुए बालों वाला हो। साथ ही इस नाम का अर्थ अनुशासित भी होता है।
अभिदेव: जो सबसे बड़ा भगवान हो।
अमृत्यु: इस नाम का अर्थ अमर होता है।
रुद्रांश: जो भगवान शिव का अंश हो।
अनिकेत: जिसका कोई घर न हो, जो संन्यासी हो।
शिवांश: भगवान शंकर से जुड़ा एक प्यारा नाम।
एकाक्ष: भगवान शिव से जुड़ा बहुत ही शानदार नाम है।
शाश्वत: जो हमेशा रहने वाला हो।
शिवांग: इस नाम का अर्थ भगवान शिव का एक हिस्सा होता है।
ALSO READ: बेटे को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ 
बच्चे का नाम चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  • किसी भी नाम को चुनने से पहले उसका अर्थ जरूर जान लें।
  • नाम आसानी से उच्चारण योग्य होना चाहिए।
  • नाम का अर्थ बच्चे के व्यक्तित्व से मेल खाना चाहिए।
  • नाम ऐसा चुनें जो बच्चे के लिए जीवन भर यादगार रहे।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के बाद पहले वैलेंटाइन पर कुछ ऐसे सजाएं अपना घर, रोमांटिक डेट के लिए कहीं ओर नहीं जाने का करेगा मन