सम्बंधित जानकारी
- मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही क्यों आती है? जानिए रहस्य
- मकर संक्रांति पर सूर्य के यह 12 नाम देंगे धन, यश, प्रसिद्धि और सम्मान
- यह हैं संक्रांति के सबसे खास सूर्य मंत्र, इनके जप से होगा हर संकट का अंत
- शुभ होती है सूर्य की सातवीं किरण, मकर संक्रांति के यह 11 पौराणिक तथ्य आपको अवश्य पता होना चाहिए
- क्या है संक्रांति, क्या करें इस दिन, जानिए महत्व
इस संक्रांति राशि अनुसार करेंगे दान तो मिलेगी बेशुमार धन-दौलत और यश-कीर्ति-सम्मान...
मकर संक्रांति दान का पर्व है। इस दिन अगर अपनी राशि के अनुसार दान दिया जाए तो दान से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है....
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
सिंह - कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें।
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें।
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा।
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
मीन- साबूदाना,कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।
