टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार
फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पर शूटर्स को हथियार पहुंचाने का आरोप है। इससे पहले 3 शूटर्स को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया था। सभी को मुंबई लाया गया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ALSO READ: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शामिल चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश कर मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुणाल, सुमित, राधा और बबीता है।
कैसे शूटर्स तक पहुंचे थे हथियार?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे कुणाल की पहचान हरसाना गांव के एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी, जिसके बाद दोनों एन्क्रिप्टेड एप के जरिए बात करने लगे थे।
अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित के साथ मिलकर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस एकत्र किए थे। दो महीने पहले कुणाल की मुलाकात राधा से हुई। उसने अपनी गतिविधियों के बारे में बताकर उससे संबंध बनाए और उसे हथियार के साथ मुंबई जाने के लिए राजी किया। 15 अक्टूबर को कुणाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। पिस्तूल राधा के बैग में छुपाई गई थी। यात्रा के दौरान कुणाल एक ऐप के जरिए उनके संपर्क में था और उन्हें पंडित के निर्देश पहुंचा रहा था। वे दोनों 17 अक्टूबर को मुंबई पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। अगले दिन, सुबह करीब 11 बजे, एक नाबालिग लड़के ने राधा के होटल के पास से उसका बैग ले लिया। ALSO READ: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने ऐसे दबोचे तीनों आरोपी
कोटा से गिरफ्तार हुए थे शूटर्स
इससे पहले राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें मुंबई पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क और पूरी साजिश की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि घटना 18 अक्टूबर की शाम जुहू में हुई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे थे। उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए थे। पंडित ने कुणाल को बताया कि गोलीबारी करने वाले मुंबई में फंस गए हैं। राधा और बबीता 18 अक्टूबर को दादर-हरिद्वार एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। कुणाल और सुमित को भी मंगलवार को सोनीपत में गिरफ्तार कर लिया गया।

