1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Indias Got Latent row : Comedian Samay Raina records statement with Maharashtra Cyber

Samay Raina से महाराष्ट्र साइबर सेल ने 5 घंटे तक पूछे सवाल, इंडियाज गॉट लेटेंट में आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

samay raina
कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब शो पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज एक मामले के संबंध में महाराष्ट्र प्रकोष्ठ के समक्ष सोमवार को बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र साइबर (साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग) पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रहा है।
दरअसल, कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता और सेक्स पर भद्दी टिप्पणियां की थी, जिसके बाद रैना और इलाहाबादिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि प्रकोष्ठ ने मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए रैना को कई बार तलब किया था। उन्होंने बताया कि हाल में विदेश से लौटा रैना म्हापे स्थित जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश हुआ और उसने अपना बयान दर्ज कराया।
अधिकारी ने बताया कि रैना अपराह्न में कार्यालय पहुंचा था और उसने यहां पांच घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराया। वे करीब पौने सात बजे कार्यालय से चला गया। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पहले रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखर्जी और अन्य के बयान दर्ज किए थे। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कर्नाटक में आरक्षण के मुद्दे पर गलत सूचनाएं फैला रही भाजपा : कांग्रेस