इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर मचे बवाल के बीच समय रैना ने पोस्टपोन किया इंडिया टूर
समय रैना बीते काफी समय से अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर मचे बवाल की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो में माता-पिता को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किए गए भद्दे कमेंट को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को तीसरी बार समय भेजा है।
इस विवाद के बाद से ही समय रैना देश से बाहर है। वह देश से बाहर ही अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो कर रहे हैं। वहीं अब समय रैना ने अपने इंडिया टूर को लेकर एक अपडेट दिया है। समय ने अपने इंडिया टूर को री-शेड्यूल कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके दी है।
समय रैना ने लिखा, 'हेलो दोस्तों, मैं अपना इंडिया टूर री-शेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को आपके पैसे वापस मिल जाएंगे। जल्द ही मिलते हैं।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की है।
बता दें कि समय रैना को हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तीसरी बार समन जारी किया है। लेकिन वह अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। अब समय ने दिल्ली में होने वाले शो को भी कैंसल कर दिया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिलहाल उनका भारत आने का कोई प्लान नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें