इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर मॉडल का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो वायरल, गृहमंत्री बोले होगी कार्रवाई
इंदौर के विजय नगर थाना इलाके में रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा का प्लैश मॉब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मॉडल ट्रैफिक के बीच डांस कर रही है। मॉडल को इस तरह अचानक डांस करते हुए देख हर कोई चौंक गया।
मॉडल श्रेया कालरा के इस तरह बीच सड़क में फ्लैश मॉब करने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह के रिएक्शन दिखाई देने को मिल रहे है।
वायरल वीडियो पर गृहमंत्री ने अधिकारियों को मॉडल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा का फ्लैश मॉब करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए है कि श्रेया कालरा पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। ताकि आगे कोई भी व्यक्ति सड़क पर इस तरह के काम नहीं करे।#Indore में ट्रैफिक सिग्नल पर फ्लैश मॉब करने को लेकर मॉडल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 15, 2021
फ्लैश मॉब का भाव भले ही कुछ हो लेकिन तरीका गलत है।@mohdept @DGP_MP @jdjsindore pic.twitter.com/AgLOVKRhvl

