सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर! भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में लगातार बढ़ रहे केस, बुधवार को प्रदेशव्यापी महाअभियान
- डेढ़ करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होता खजराना गणेश का श्रृंगार...
- इंदौर में कोरोना विस्फोट, एक ही परिवार के 6 लोग पॉजिटिव, तिरुपति बालाजी गए थे घूमने
- गणपति बप्पा मोरिया : क्या है इंदौर के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश का इतिहास
- इंदौर : आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, धारा 144 के बाद भी उमड़ी हजारों की भीड़
इंदौर में बीच सड़क युवती को मारे थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंदौर। इंदौर में युवती और युवक के बीच थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक इस बात से नाराज था कि युवती किसी और के साथ घूमने गई थी। उसने युवती की पिटाई करते हुए कहा कि आज मेरा बर्थडे था, तुम बाहर कैसे घूमने निकली।
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को जंजीरवाला चौराहे की है। युवती के साथ घूम रहे एक अन्य युवक ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। इस पर हमलावर ने उसे भी मारने की धमकी दी। समझाने के बाद भी युवक नहीं माना तो लड़की ने भी युवक को थप्पड़ जड़ दिए।
थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की शिकायत पर आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पुराने दोस्त थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
पीड़िता जंजीर वाला चौराहे के पास एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय पीयूष ने उसे देख लिया। इसके बाद उसने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।
