1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Uma Bharti's security officials received calls from Pakistan-Dubai

उमा भारती के सुरक्षा अधिकारियों को पाकिस्तान-दुबई से फोन, मांगी लोकेशन की जानकारी

Uma Bharti's security officials received calls from Pakistan-Dubai
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन आने की खबर सामने आई है। फोन करने वालों ने उमा भारती की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से फोन आए और उनसे बार-बार लोकेशन पूछी गई। उन्होंने अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि पूछताछ के लिए लोकेशन जानना चाहते हैं।
 
उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की ओर से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया है कि दोनों ही फोन नंबरों की ट्रूकॉलर से सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम. हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास नाम के शख्स का निकला। दोनों फोन नंबर के बाहरी होने की पुष्टि के बाद उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस महानिदेशक और ADG इंटेलीजेंस को भेज दी गई है। कार्यालय प्रभारी द्वारा जारी किए गए बयान को उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है। (एजेंसियां)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें