1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. State President VD Sharma inaugurated the Facilitation Center in the BJP office

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए भाजपा दफ्तर से ले सकेंगे तिरंगा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुविधा केंद्र का किया उदघाटन

प्रदेश अध्यक्ष ने कि प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील

State President
भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे है। इन सुविधा केन्द्र में लोगों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे।
 
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुविधा केंद्र का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादी ग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो। 
 
भाजपा ने लोगों को तिरंगा खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज खरीद किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें। 

हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब ‘हर घर तिरंगा’ के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Noida: एनओसी नहीं मिलने से अभी नहीं ढहाएंगे सुपरटेक के 2 अवैध टॉवर