1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP state president VD Sharma big allegation on Kamal Nath

छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य को कमलनाथ ने कराया गायब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा आरोप

Kamal Nath
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम आने के साथ सियासी पारा चढ़ गया है। बिना पार्टी के सिंबल के हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। वहीं चुनाव के बाद अब सियासी टकराव अध्यक्ष पद को लेकर शुरु हो गया है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। वीडी शर्मा ने कमलनाथ को उनके गढ़ में छिंदवाड़ा पर घेरते हुए नवनिर्विचित जिला पंचायत सदस्य को गायब करने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर छिंदवाड़ा में अपराधीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ जवाब दें कि वह अनुसूचित जाति के जिला पंचायत सदस्य को कहां लेकर गए? उन्होंने चुनाव में जीते अनुसूचित जाति के जिला पंचायत सदस्य को छिंदवाड़ा से कही बाहर ले जाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य के मामले की तह तक जाएंगे और कड़ा निर्णय लेंगे। 
 
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिला पंचायत हो या जनपद हो या सरंपच चुनाव हो भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जनता का अपार समर्थन मिला है। इन चुनाव में भाजपा 75 से 80 फीसदी सीटें जीत रही है। भाजपा अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में तीज के लिए सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को मिला जनता का समर्थन बताया। वहीं कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनपद पंचायत के चुनाव के 302 सीटों आए परिणाम में से 229 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
मंकीपॉक्स संक्रमित के लिए 21 दिन का आइसोलेशन, केरल के 5 जिलों में अलर्ट