1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. rescue operation in guna saves 10 year old boy falls in borewell

पतंग उड़ाते हुए बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम, 16 घंटे में बाहर निकाला

borewell
guna news in hindi : मध्य प्रदेश के गुना जिले में 140 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय सुमित को बचाव एंजेसियों ने 16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाल लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमित शनिवार को पतंग उड़ाते उड़ाते बोरवेल में गिर गया था।
 
गुना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब पांच बजे सुमित मीणा बोरवेल में गिर गया था। सुमित के परिवार के सदस्य तब घबरा गए जब उन्होंने उसे काफी देर तक नहीं देखा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया है। भोपाल से शनिवार शाम पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम बचाव अभियान का नेतृत्व किया।
 
गुना ASP मान सिंह ठाकुर ने कहा कि कल 10 वर्षीय सुमित पतंग उड़ाते-उड़ाते अपने ही खेत के बोरवेल में गिर गया। हम कल से बचाव अभियान चला रहे थे। आज सुबह 9:30 बजे सुमित को निकाल लिया गया है। गुना के अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है।
 
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदा गया है और बचावकर्मी बच्चे तक पहुंचने के लिए गड्ढे और बोरवेल के बीच हाथ से रास्ता बनाया और बोरवेल में बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई। सिंह ने बताया कि सुमित मीणा को बचाने के लिए रातभर अभियान जारी रहा। 
 
गुना के जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 39 फुट की गहराई में फंसा हुआ है। बोरवेल करीब 140 फुट गहरा है। उन्होंने बताया कि बोरवेल में पानी नहीं आया था, इसलिए उसे ढका नहीं गया था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: दक्षिण कोरिया में क्रेश हुआ विमान, 62 की मौत