1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP BJP announced names of 24 district president

मप्र : भाजपा ने किया 24‍ जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान, गौरव रणदिवे इंदौर नगर अध्यक्ष

BJP
इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने नामों की घोषणा की। भाजपा ने मप्र के 24 जिलाध्यक्ष घोषित किए।
 
भाजपा ने जिलाध्यक्षों के रूप में नए चेहरों को मौका दिया है। इंदौर और भोपाल में 40 साल से कम उम्र के युवा नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरव रणदिवे को इंदौर नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व विधायक राजेश सोनकर को भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
अगला लेख
महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 1165 नए मामले, संक्रमितों संख्या 20,228