1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mohan Yadavs sons engagement

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पुत्र डॉ अभिमन्यु यादव की सगाई पर बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए आज स्वयं इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा ‘बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के  दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन। Edited by : Sudhir Sharma
अगला लेख
Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट