Hanuman Chalisa
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Kisan movement, Shivraj Singh Chauhan

गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें शिवराज : अजय सिंह

Madhya Pradesh Kisan movement
भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों के उग्र प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में छह किसानों की मौत के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की है।
            
नेता प्रतिपक्ष कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दें। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि मूलतः किसानों के इस आन्दोलन को असामाजिक तत्वों का आन्दोलन कहकर मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश के लाखों किसानों का अपमान किया है। किसानों ने अपनी मेहनत से उत्पादन बढ़ाया उन्हीं पर गोली चलवाई गई। 
 
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि मंदसौर में गोली चालन में किसानों की मौत हुई है कि असामाजिक तत्वों की? उन्होंने कहा कि एक ओर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान सख्ती की बात करते असामाजिक तत्वों के होने का आरोप लगाते हैं, फिर कहते हैं, पुलिस ने गोली नहीं चलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान कहते हैं कि प्रशासन ने गोली चलाई, लेकिन कुल मिलाकर सरकार ही इस गोली चालन के लिए जिम्मेदार है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मंच साझा करेंगे मायावती और अखिलेश...