1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Kamalnath Government is no danger: Digvijaya Singh

मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं, हम सब एक है : दिग्विजय सिंह

Kamalnath Government
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को  कोई  खतरा नहीं है और सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। यह बड़ा दावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया है। दो दिन पहले ही मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग का सनसनीखेज आरोप लगाने वाले दिग्विजय सिंह ने बुधवार सुबह दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब एक है। 
 
वहीं एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें पूरा पहले ही पता चल गया था कि भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है। इसमें कुछ विधायक भाजपा के प्रलोबन में आ गए और उनको गुरुग्राम एक होटल में बंधक बनाकर करोड़ों रुपए दिए जा रहे थे। 
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा पैसों के बल पर विधायकों के तोड़ने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अमित शाह के घर और भाजपा दफ्तर पर छापा मारा जाए तो करोड़ों रुपए बरामद होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि होटल में कांग्रेस विधायकों को पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह और संजय पाठक ने करोड़ों रुपए ऑफर देने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार के चलते होटल में मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोका है। 
 
वहीं गुरुग्राम में होटल से बसपा से निलंबित विधायक रामबाई को निकालने वाले मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और सभी विधायक एकजुट है। वहीं बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Corona Virus live Updates : इटली से आए 15 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी का बड़ा फैसला