सम्बंधित जानकारी
- प्राइवेट जेट से चलने वाले अरबपति सांसद बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह के अनसुने किस्से
- भारत-न्यूजीलैंड मैच : टिकटों की कालाबाजारी पर याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर जुर्माना
- शिवराज के मंत्री की कांग्रेस नेताओं को धमकी, भाजपा में शामिल हों वरना मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है
- PM मोदी ने दी BJP कार्यकर्ताओं को फिल्मों पर टिप्पणी से बचने की नसीहत, जानें क्या बोले नरोत्तम मिश्रा
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का ‘लाभार्थी’ कार्ड, विकास यात्रा में सरकार करेगी लाभार्थियों से सीधा संवाद
महंगा पड़ा चलती बाइक पर सिगड़ी जलाकर हाथ सेंकना, वीडियो देख पुलिस ने उठाई गाड़ी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चलती बाइक पर 2 युवकों का सिगड़ी जलाकर हाथ सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देश पुलिस हरकत में आई और उस गाड़ी को सीज कर लिया जिस पर यह कारनामा किया गया था। हालांकि वीडियो बनाने वाले युवक पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल दूर है।
वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो दूसरा युवक पीछे मुंह पर बैठा है और सिगड़ी पर हाथ ताप रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और कई युवक वीडियो बनाते भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें बाइक नंबर MP09 ND6420 स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
यातायात थाने के उप निरीक्षक अमित यादव ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने लड़कों का पता लगाया मगर वो अभी घर पर नहीं हैं। हमने बाइक को सीज करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है।सर्द रात में बाइक पर सिगड़ी का मजा...वाह रे वाह#MadhyaPradesh #indore#viral #BIKER #BikeNightFriday pic.twitter.com/xzaSCFUFS7
— Sweta Gupta (@swetaguptag) January 21, 2023
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 285, 290 और 279 के तहत केस दर्ज किया है। वीडियो को लेकर आरोपियों के परिजनों को भी फटकार लगाई गई।
