सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- हनीमून पर पति राजा रघुवंशी का मर्डर करने वाली सोनम रघुवंशी के क्राइम का मनोवैज्ञानिक पर्दाफाश!
- दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित
- सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्यप्रदेश में अब 17 जून तक होंगे ट्रांसफर, शुरू होगी मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना
अजब MP में सरकारी इंजीनियरों का गजब कारनामा, ROB पर 90 डिग्री को दिया टर्न, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
भोपाल का ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज उद्घाटन से पहले ही विवादों से घिर गया है ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए 18 करोड़ रुपए की लागत से बने आरओबी की टॉप हाईट पर 90 डिग्री के खतरनाक मोड़ को लेकर अब सवाल उठने लगे है। 10 साल से ज्यादा के इंतजार के बाद उद्घाटन को तैयार भोपाल का ऐशबाग आरओबी को 90 डिग्री का टर्न दे दिया गया है, जिससे ब्रिज पर आने के बाद वाहनों को लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना होगा और इससे एक्सीडेंट होने के खतरा कई गुना बड़ सकता है।
आरओबी के लोकार्पण से पहले कांग्रेस के साथ सोशल मीडिया पर लोग ब्रिज पर खतरनाक टर्न को लेकर हादसे की शंका जता रहे है। ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज के 90 डिग्री मोड को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। 90 डिग्री मोड़ के कारण एक्सीडेंटल ज़ोन बनने की आशंका के बीच मंत्री ने जांच की बात कही है।
राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए बनाए गए ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का डिजाइन को लेकर चिंता जता रहे है। लगभग 18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस ब्रिज का शहर की बड़ी आबादी को लगभग 10 साल से इंतजार था। वहीं इसके निर्माण में भी करीब 2 साल लगे। ब्रिज पर चढ़ते हुए टॉप पर पहुंचने के बाद वाहन चालक को करीब 90 डिग्री मुड़ना पड़ेगा, जो हादसों का बड़ा कारण भी बन सकता है। वहीं दूसरी ओर ब्रिज निर्माण से जुड़े अफसरों का कहना है कि जमीन की कमी के चलते और पास में मेट्रो रेल स्टेशन की मौजूदगी के चलते उनके पास ब्रिज निर्माण का कोई और विकल्प नहीं था।
वहीं मामले के तूल पकड़ने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कर लिया गया है। टीम द्वारा गुरुवार को तकनीकी रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी निर्णय और जरूरी कार्यवाही की जाएगी।नरेला में इंजीनियर विश्वास सारंग की देखरेख में बना ऐसा पुल, जो सीधे न जाकर 90 डिग्री मुड़ गया!
— MP Congress (@INCMP) June 12, 2025
छोटी-छोटी नालियों और गली के कामों में फोटो खिंचवाने वाले सारंग जी की नजर इस भारी-भरकम पुल की डिजाइन पर नहीं पड़ी? या जानबूझकर नजरअंदाजी की गई?
यह महज़ लापरवाही नहीं, बंदरबांट और… pic.twitter.com/NzjlzDonIb
वहीं कांग्रेस ने ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की डिजाइल को लेकर सवाल उठाए है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आरओबी को लेकर कई वीडियो पोस्ट किए है। वहीं सोशल मीडिया पर ब्रिज की डिजाइन को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे है। सोशल मीडिया पर लोग ब्रिज को लेकर सरकारी सिस्टम को लेकर तरह-तरह के तंज कस रहे है।
