भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट से पूजा का अधिकार मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच धार के भोजशाला में श्रद्धालुओं ने वाग्देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना शुरू की। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अब लोगों को लंदन से वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाए जाने का इंतजार हैं। ALSO READ: भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें
फैसले से हिंदू पक्ष बेहद खुश नजर आ रहा है। आज सुबह ही भोजशाला को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कुछ लोगों ने मंदिर पहुंच कर वाग्देवी की पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने विवादित भोजशाला-कमल मौला परिसर को मंदिर घोषित किया और हिंदू पक्ष को उस स्थान पर पूजा करने का अधिकार दिया। अदालत ने भोजशाला का संरक्षण एएसआई को दिया है।
#WATCH | Madhya Pradesh | Devotees offer prayers and recite Hanuman Chalisa at the Bhojshala complex in Dhar, a day after the Indore Bench of the Madhya Pradesh High Court declared the disputed complex a temple and granted the Hindu side the right to worship at the site pic.twitter.com/mm53pNveD2
— ANI (@ANI) May 16, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए न सिर्फ भोजशाला को वाग्देवी मंदिर के रूप में मान्यता दी। साथ ही, उन्होंने ब्रिटेन से मां वाग्देवी की प्रतिमा लाने की कवायद शुरू करने के भी संकेत दिए हैं। ALSO READ: धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का
edited by : Nrapendra Gupta
