1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CM Shivraj singh Chouhan attack priyanka gandhi

योगी-प्रियंका तकरार में शिवराज की एंट्री, प्रियंका को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता

Shivraj singh
भोपाल। उत्तरप्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर बस चलाने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच चल रही सियासी नूराकुश्ती में अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एंट्री कर दी है। शिवराज ने प्रियंका गांधी के खिलाफ ट्वीटर पर मोर्चा खोलते हुए उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्यौता तक दे डाला है।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अगर प्रिंयका गांधी को व्यवस्था देखनी हो तो वह मध्यप्रदेश आकर देखे। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रियंका जी, अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है,तो मध्यप्रदेश आइए। हमारे यहां की व्यवस्था देखिए,सीखिए,उससे आपको मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगाष हमने कारगर इंतजाम किए है। 
 
इसके साथ ही सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रियंका जी संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइए, उनकी हाय लगेगी। उसके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही है। छल नहीं,सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है। 

उधर उत्तरप्रदेश में बसों को लेकर सियासी बखेड़ा अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रियंका गांधी की ओर से सौंपी गई बसों की लिस्ट में गलत जानकारी देने के आरोप में कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के निजी सचिव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं बस चलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया।
 
इस बीच प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इन बसों पर आप चाहें तो भाजपा का बैनर लगा दीजिए, अपने पोस्टर बेशक लगा दीजिए लेकिन हमारे सेवा भाव को मत ठुकराइए क्योंकि इस राजनीतिक खिलवाड़ में तीन दिन व्यर्थ हो चुके हैं और इन्ही तीन दिनों में हमारे देशवासी सड़कों पर चलते हुए दम तोड़ रहे है।   
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Amphan cyclone live updates : पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश