1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Car overturned after hitting a divider in Guna district of MP

एमपी के गुना जिले में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 4 लोगों की मौत

accident
Car Accident in Guna: मध्यप्रदेश के गुना जिले (Guna district) में गुरुवार को तड़के तेज गति से जा रही एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हो गए। म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि पीड़ित गुना जिले के मावन में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शिवपुरी जिले के रिजौदा गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी चालक ने सड़क पर आए आवारा पशु को बचाने की कोशिश की और कार डिवाइडर से टकरा गई।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना भदौरा कस्बे के पास हुई। मृतकों की पहचान रिजौदा गांव के गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24) और हितेष बैरागी (24) के रूप में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तानी भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक