सम्बंधित जानकारी
- caste census : मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले
- caste census : बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे
- मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद
- मायावती ने की जाति जनगणना की वकालत, उत्तरप्रदेश सरकार को दी यह नसीहत
- Rahul Gandhi Rally : सीलमपुर में राहुल गांधी की पहली रैली, 21 मिनट के भाषण में कौन रहा निशाने पर
जातिगत जनगणना के फैसले को CM यादव ने बताया ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
Chief Minister Dr. Mohan Yadav News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के निर्णय का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनेट के सदस्यों का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय के लिए संकल्पित केन्द्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशकों तक कई दलों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं होंगे, बल्कि देश के गरीब, पिछड़े, कमजोर और वंचित नागरिकों के जीवन में बदलाव के संवाहक बनेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह अभूतपूर्व निर्णय नए भारत में सामाजिक समरसता, समानता एवं सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करेगा।
