बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 30 april 2025 live update
Last Updated : बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (16:08 IST)

मेघालय से असम के बीच मेगा हाईवे, मोदी सरकार ने किसानों को भी दी राहत

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi: Latest News Today Live Updates in Hindi: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार छठे दिन भी गोलीबारी हुई। भारत ने इसका करारा जवाब दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा भी रद्द कर दिया है। पल पल की जानकारी...


04:07 PM, 30th Apr
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले किए गए। मेघालय के शिलॉंग से असम के सिल्चर के बीच मेगा हाईवे को मंजूरी। 166 किमी का बनेगा नया कॉरिडोर। ये कॉरिडोर नार्थ ईस्ट के लिए महत्वपूर्ण। गन्ना किसानों को मोदी सरकार ने दी राहत।

03:14 PM, 30th Apr
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

02:45 PM, 30th Apr
 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा भी रद्द कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को रूस जाने वाले थे।

11:04 AM, 30th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी मंत्री शामिल। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने संबंधी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों की मांग पर फैसला करेगी।



08:36 AM, 30th Apr
29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया।

08:36 AM, 30th Apr
-विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई।
-कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास होटल में भीषण आग गई। कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल के अंदर से 14 शव बरामद। ALSO READ: कोलकाता के होटल में भीषण आग, कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान, 14 की मौत

08:33 AM, 30th Apr
-पहलगाम हमले के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज CCS की भी बैठक 
-गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। 
ये भी पढ़ें
भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?