1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP drops Narottam Mishra for the Datia by-election, names Ashutosh Tiwari as the candidate.

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Datia by-election: BJP drops Narottam Mishra; Ashutosh Tiwari is the BJP candidate for Datia..दतिया उपचुनाव
भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा आलाकमान ने चौंकने वाले फैसला करते हुए दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कर आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटते हुए आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके है और 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के हाथों हार गए थे।।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के साथ ही दतिया की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका टिकट कटना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आशुतोष तिवार मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है और संगठन उनका लंबा कामकाज का अनुभव है। आशुतोष तिवारी संभागीय संगठन मंत्री रह चुके  है। गौरतलब है कि नरो्त्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव में लगातार सक्रिय थे और वह अपना चुनाव प्रचार भी  शुरु कर चुके थे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
CM योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार