सम्बंधित जानकारी
- आचार संहिता लगने के बाद MP मेंं आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, बोले कमलनाथ, 3-4 दिन में पहली लिस्ट
- MP election 2023 : कांग्रेस में 121 नाम फाइनल, 90 सीटों पर सर्वे से बढ़ी माथापच्ची, जीतू पटवारी के दखल से कमलनाथ नाखुश
- MP election 2023 : इंदौर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय, स्क्रीनिंग कमेटी में फैसला
- MP Assembly Election 2023 : सितंबर में आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची
- Karnataka Elections : उम्मीदवार जिलाबदर, पत्नी और बेटी ने संभाली चुनाव की कमान
Congress Candidate List 2023 : एमपी में कांग्रेस ने फाइनल किए 130 उम्मीदवार, आखिर कब जारी होगी लिस्ट?
Congress Candidate List 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों 2 लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट एक बार फिर लटक गई है। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 130-140 नामों पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव के लिए अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 130 सीटों पर सिंगल नामों पर चर्चा की गई। 80 विधायकों को फिर मौका देने का निर्णय लिया गया।
पिछले विधानसभा चुनाव में हारने वाले 22 नेताओं को फिर मौका देने का निर्णय लिया गया। इनमें अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रामनिवास रावत जैसे नेता शामिल हैं। 18 ऐसी सीटें जहां कांग्रेस को हार मिली, वहां के उम्मीदवार भी तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि सूची श्राद्ध पक्ष के बाद ही जारी होगी।
