Lunar Eclipse 2021: आज साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए टाइमिंग व सूतककाल
chandra grahan 2021
आज वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण Today Lunar Eclipse है। शुक्रवार, 19 नवंबर, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण का योग बनने जा रहा है।
आज लगने वाला यह ग्रहण 11.34 मिनट से शुरू होगा। यह चंद्रग्रहण संपूर्ण भारतवर्ष मांद्य स्वरूप में होने कारण दिखाई नहीं देगा। अत: इस चंद्रग्रहण के सूतक के नियम भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे। आज का यह चंद्रग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 वर्ष के बाद आया है। यह चंद्रग्रहण पिछले 580 वर्ष का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।
जानिए चंद्रग्रहण का टाइमिंग व सूतककाल- Lunar Eclipse Timing
चंद्रग्रहण का सूतककाल-
शुक्रवार सुबह (तड़के) 01.00 बजे के बाद शुरू होकर सायंकाल 6 बजे के आसपास यह समाप्त होगा।
चंद्रग्रहण का समय
चंद्रग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 11.34 मिनट से शुरू होगा और शाम 5.33 मिनट पर यह ग्रहण समाप्त होगा।
चंद्रग्रहण की कुल अवधि- 5 घंटे 59 मिनट तक रहेगी।

