एक अंतहीन इंतजार...
|
जब उनकी मुलाकात रैचल रॉबडर्स से हुई थी, तो दोनों जल्द ही एक-दूसरे के प्रेम-पाश में बँध गए और शादी का निर्णय भी ले लिया। लेकिन जैसी कि एंड्रयू की किस्मत थी, उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती थी और प्यार के मामले में भी वही हुआ। रैचल के पहले पति से उनका तलाक नहीं हुआ था, बावजूद इसके उनदोनों ने शादी कर ली इस उम्मीद में कि तलाक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब उनके सामने यह विकल्प ही था कि रैचल अपने पति से तलाक ले और दुबारा जैक्सन से शादी करे, तभी वह शादी वैध मानी जाती।
|
