लवमंत्र : प्यार कभी नहीं मरता है
वेबदुनिया डेस्क
प्यार वह अनुभूति है, जिससे मन-मस्तिष्क में कोमल भावनाएं जागती हैं, नई ऊर्जा मिलती है व जीवन में मीठी यादों की ताजगी का समावेश हो जाता है।
WD |
विशेष रूप से पति-पत्नी के बीच प्यार ही वह डोर है, जो उन्हें एक-दूसरे से बांधे रखती है। व्यक्ति के जीवन पर प्रतिकूल परिस्थितियों का बहुत प्रभाव पड़ता है। अतः बदलती सामाजिक और पारिवारिक स्थितियाँ दाम्पत्य जीवन की कोमलता पर भी रूखेपन का लेप चढ़ा देती है। अकसर जब बच्चे युवा होने लगते हैं तो दायित्वों की परिधि स्वतः ही बढ़ जाती है और पति-पत्नी दायित्वों और चिंताओं में उलझकर परस्पर भावनात्मक और आत्मीय स्तर पर एक-दूसरे से दूर होने लगते हैं। वे सोचने लगते हैं बच्चे बड़े हो गए हैं, अब हमारा जमाना गुजर गया है।
अतः आप अपने विवाह के शुरुआती दौर को याद करें, अपने एलबमों को बार-बार देखें। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। एक-दूसरे को यह अनुभूति करवाइए कि 'तुम हो, तुम्हारा अर्थ है, तुम्हारा अस्तित्व है और हमेशा रहेगा।

