1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. लड़कियों को नहीं भाते ''ऐसे लड़के''

लड़कियों को नहीं भाते 'ऐसे लड़के'

रीना वाधवा

डेटिंग टिप्स
ND
आज के जमाने की लड़कियां यह अच्छी तरह से जानती हैं कि दुनिया में कोई इंसान 'परफैक्ट' नहीं होता। सभी में अच्छाइयों के साथ कुछ कमियां भी होती ही हैं। ऐसी कमियों के साथ एक हद तक समझौता किया भी जा सकता है, लेकिन लड़कों की कुछ आदतें, उनका बचकाना व्यवहार लगभग सभी लड़कियों को सख्त नापसंद होता है। यदि लड़के अपनी बेटरहाफ की तलाश में हैं तो जरा उन आदतों पर तथा व्यवहार पर गौर फरमाएं, जिन्हें लड़कियां पसंद नहीं करतीं।

- अत्यधिक आत्मकेंद्रित (सेल्फ सेंटर्ड) लड़के से कोई लड़की शादी करना पसंद नहीं करेगी। यदि आप हमेशा अपने ही बारे में सोचते हैं, बस अपना ही खयाल रखते हैं तो कोई लड़की आपके साथ नहीं रहना चाहेगी, क्योंकि शादी के बाद भी आप हर बात के लिए पहले अपने ही बारे में सोचेंगे। इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने इस व्यवहार को बदलें।

- ऐसे लड़के जो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बहुत इनसिक्योर फील करते हों। वे सोचते हैं कि कहीं ऐसा न हो कि आप उन्हें छोड़कर किसी और को पसंद करने लगें। यदि कोई लड़की, लड़के से ज्यादा कमाती हो और उनकी तुलना में बहुत खूबसूरत दिखती हो तो भी लड़के अपने आप को इनसिक्योर फील कर सकते हैं। इस तरह की संकुचित विचारधारा रखने वाले लड़कों से लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती हैं।

- लड़के के अपनी फेमिली के साथ कैसे रिश्ते हैं? वे उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं, अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं या नहीं। भाई-बहनों के साथ पटती है या नहीं । लड़कों के बारे में यह सारी बातें भी लड़कियों के लिए मायने रखती हैं। इससे पता चलता है कि आप कितने केयरिंग नेचर के हैं। लड़कियां यही चाहती हैं कि उनका पति केयरिंग हो, घर-परिवार में सभी से उसके संबंध मधुर हों। रुखे स्वभाव वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते।

- लड़कियों को साफ दिल लड़के इम्प्रेस करते हैं। यदि आप कोई बात उनसे छुपा रहे हैं, धोखा करना या झूठ बोलना आपकी आदत बन चुका हो तो आपको इस बारे में सोचकर सही कदम उठाने की जरूरत है।

- यदि आप अधिकतर समय अपने काम में ही मशगूल रहते हैं। काम करने की आपको लत हो चुकी हो तो शादी करने से पहले आप इस बारे में भी सोचें, क्योंकि शादी के बाद लड़कियां चाहती हैं कि उनका पति उनके साथ भी समय बिताए। वे चाहती हैं कि जब वे हमेशा अपने परिवार को काम से ज्यादा तवज्जो देती हैं तो पति को भी इस बारे में सोचना चाहिए।

जीवनसंगिनी की तलाश में खोज शुरू करते वक्त देख लें... अगर इनमें से कोई भी बिंदु आपसे मैच करता है तो आपको एक बार ठहरकर सोचने और शायद खुद को थोड़ा बदलने की भी जरूरत पड़ेगी।